सऊदी श्रम अधिकारियों ने Domestic Worker की भर्ती से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर नौ कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। Saudi Ministry of Human Resources ने बताया कि इन कंपनियों ने सरकारी प्लेटफॉर्म द्वारा निर्धारित लागत सीमा से अधिक शुल्क लेकर सेवा प्रावधान से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया।
Ministry ने इन कंपनियों को आदेश दिया है कि वो ग्राहकों से लिए गए unnecessary पैसों को वापस करें।
भर्ती और श्रम सेवाएं प्रदान करने के नियमों के अनुसार, लाइसेंसधारी को केवल मंत्रालय द्वारा तय की गई सीमा के भीतर ही भर्ती और ट्रांसफर सेवाओं के बदले शुल्क लेना चाहिए।
मंत्रालय ने कहा कि यह कदम नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और भर्ती क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
हाल ही में, सऊदी सरकार ने घरेलू श्रम बाजार को व्यवस्थित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
इसी कड़ी में, Ministry of Human Resources ने ‘Musanad’ नामक एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो घरेलू कामगारों से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सेवाओं के बारे में जान सकते हैं, जिसमें वीजा जारी करना, भर्ती अनुरोध और नियोक्ता और कामगारों के बीच अनुबंध शामिल हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनुबंध केवल मुसानद प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही किए जाने चाहिए।
2023 में, सऊदी अरब ने घरेलू कामगारों के लिए नए नियम जारी किए, जिनके तहत कामगारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, ताकि संविदात्मक अधिकारों की रक्षा की जा सके।
इन नियमों में यह भी कहा गया है कि कामगारों या उनके वारिसों को बकाया राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, अनुबंध की अवधि तय होना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो कामगार की जॉइनिंग डेट से अनुबंध को एक वर्ष के लिए स्वतः नवीनीकृत मान लिया जाएगा।