सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ की नई घोषणा
Saudi Ministry of Health की ओर से एक नई घोषणा आई है, जिसमें बताया गया है कि जो लोग सऊदी अरब में मौजूद हैं और रमजान के महीने में उमरा करना चाहते हैं, उन्हें उमरा करने से 10 दिन पहले Meningitis Vaccine लगवानी होगी।
पहले जो खबरें आ रही थीं, उनमें यह कहा गया था कि India, Pakistan और कई अन्य देशों से आने वाले लोगों को यह vaccine लगवानी होगी। पहले इस पर पाबंदी लगाई गई थी, फिर इसे हटा दिया गया था। लेकिन अब यह नया अपडेट आया है कि सऊदी अरब में मौजूद लोगों को भी उमरा करने से पहले यह वैक्सीन लगवानी होगी।
सेहती एप्लिकेशन से अपॉइंटमेंट लेना अनिवार्य
उमरा करने के इच्छुक लोगों को Sehati Application के माध्यम से अपॉइंटमेंट लेनी होगी और उमरा करने से 10 दिन पहले यह वैक्सीन लगवानी होगी। इस घोषणा के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।
महत्वपूर्ण सवाल जो लोगों के मन में हैं
- क्या यह वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है?
- अगर कोई व्यक्ति यह वैक्सीन नहीं लगवाता है, तो क्या वह उमरा कर सकता है?
- क्या उमरा करने से पहले वैक्सीन का प्रमाण मांगा जाएगा?
- क्या बिना वैक्सीन के उमरा करने पर कोई पेनल्टी लगाई जाएगी?
- क्या रमजान में उमरा परमिट के लिए वैक्सीन अनिवार्य होगी?
फिलहाल, इन सवालों के जवाब में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक केवल यही कहा गया है कि रमजान के महीने में उमरा करने जाने वाले लोगों को 10 दिन पहले मेनिनजाइटिस की वैक्सीन लगवानी होगी।
किन लोगों को दोबारा वैक्सीन लगवाने की जरूरत नहीं?
अगर किसी व्यक्ति ने पिछले 5 सालों में यह वैक्सीन लगवाई है, तो उसे दोबारा यह वैक्सीन लगवाने की जरूरत नहीं होगी।