UAE Freelance Visa 2025 कीमत, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

वीज़ा से जुड़ी मौजूदा स्थिति

UAE: फिलहाल वीज़ा से जुड़ी दिक्कतों के कारण फ्रीलांस वीज़ा की डिमांड बहोत बढ़ गई है। काफी लोग जानना चाहते हैं कि क्या अभी फ्रीलांस वीज़ा मिल रहा है, और अगर हां, तो कैसे और कहां से लें, और इसकी कीमत क्या है?

क्या यह वीज़ा सरकार द्वारा दिया जाता है?

UAE गवर्नमेंट फ्रीलांस वीजा सीधे तौर पर जारी नहीं करती। वर्क वीज़ा, विजिट वीज़ा, इन्वेस्टर वीज़ा जैसे विकल्प देती है। लेकिन फ्रीलांस वीज़ा कोई फ्रॉड भी नहीं है। बहुत से लोग अभी इसी वीजा पर यूएई में रह रहे हैं।

कौन ले सकता है फ्रीलांस वीजा?

अगर आप यूएई के अंदर हैं, चाहे विजिट वीज़ा या कैंसिल वीज़ा पर, और आप बार-बार एक्सटेंशन नहीं कराना चाहते या खुद का छोटा-मोटा काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप फ्रीलांस वीज़ा ले सकते हैं। यूएई के बाहर रहने वालों के लिए यह वीज़ा फिलहाल नहीं मिल रहा।

वीज़ा की कीमत और प्रक्रिया

फ्रीलांस वीज़ा की कीमत आमतौर पर 9000 से 9500 दिरहम के बीच होती है। कुछ लोग सस्ता भी ऑफर करते हैं, लेकिन उसमें डिले होता है। हमेशा रजिस्टर्ड और लाइसेंस वाले एजेंट से ही वीज़ा लें। किसी अनजान व्यक्ति या TikTok/WhatsApp से वीज़ा ना लें।

ALSO READ  UAE Visa Ban: यूएई ने पाकिस्तानी नागरिकों पर वीज़ा बैन क्यों लगाया?
वीज़ा की अवधि और डॉक्यूमेंट्स

यह वीज़ा दो वर्षों की वैधता के साथ आता है और इसमें रेजिडेंस वीज़ा जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। यदि आपके पास कोई हुनर या कौशल है, तो आप इसमें अपना निजी काम शुरू कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह सही होना जरूरी है। खासकर अगर आप पाकिस्तान या बांग्लादेश से हैं, तो अपनी नेशनल आईडी जरूर जमा करें, ताकि वीज़ा प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।

Also Read: UAE में जॉब छोड़नी है? ये गलती मत करना वरना लग सकता है बैन!

1 thought on “UAE Freelance Visa 2025 कीमत, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी”

Leave a Comment