Kuwait Illegal Business Raid में फरवानिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Kuwait Illegal Business Raid की बड़ी खबर आई है। फरवानिया पुलिस ने अचानक से कई बिल्डिंगों में छापा मारा है जहां विदेशी लोग बिना लाइसेंस के अवैध धंधे चला रहे थे।
पुलिस ने सबसे पहले एक सैलून पर छापा मारा जो बिल्डिंग के अंदर चल रहा था। यहां विदेशी वर्कर्स बिना किसी लाइसेंस के बाल काटने का काम कर रहे थे। दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद एक बड़े सब्जी के गोदाम पर भी कार्रवाई हुई। यह भी बिल्डिंग के अंदर अवैध रूप से चल रहा था। पुलिस ने इस गोदाम को बंद कर दिया और जो लोग वहां काम कर रहे थे उन्हें पकड़ लिया गया।
तीसरी जगह एक अवैध होटल थी जो बिना परमिट के चलाई जा रही थी। इस होटल में काम करने वाले वर्कर्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई खासकर लेबर वर्कर्स और विदेशी लोगों के लिए चेतावनी है कि बिना लाइसेंस कोई भी बिजनेस ना चलाएं। कुवैत सरकार अवैध धंधों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।
ALSO READ: Kuwait Hospital Dead Body Case: व्हीलचेयर पर शव छोड़ने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार