Nitaqat Program Saudi Arabia 2026 में बड़ा अपडेट
सऊदी मिनिस्ट्री की तरफ से ताजा अपडेट आया है। Nitaqat Program Saudi Arabia 2026 का दूसरा फेज अब लागू होने जा रहा है। यह प्रोग्राम अगले 3 साल तक चलेगा। इसमें प्राइवेट सेक्टर में 3 लाख 40 हजार सऊदी लोगों को नौकरी दी जाएगी। मर्द हों या औरतें, दोनों को मौका मिलेगा।
बात करें पहले फेज की तो वो 2022 में शुरू हुआ था। 2022 से लेकर 2025 तक करीब 5 लाख 50 हजार सऊदी नागरिकों को प्राइवेट सेक्टर में काम मिल चुका है। सऊदी सरकार लगातार अपने लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने की कोशिश कर रही है।
प्रवासियों के लिए भी अच्छी खबर है
अब सवाल ये आता है कि जो बाहर से काम करने आए हैं उनका क्या होगा। तो असल में उन्हें भी इससे फायदा हो रहा है। जब से सऊदी लोग प्राइवेट कंपनियों में काम करने लगे हैं, तब से कई नियम बदल गए हैं। पहले जितनी सख्ती थी अब वो नहीं रही। अब लोग अपनी मर्जी से काम कर सकते हैं। अगर किसी कंपनी में दिक्कत हो रही है तो एग्रीमेंट खत्म करके दूसरी कंपनी ज्वाइन कर सकते हैं। यानी अब गैर मुल्की वर्करों को भी काफी छूट मिल गई है और काम का माहौल भी बेहतर हुआ है।
ALSO READ: सऊदी अरब में Final Exit Report Saudi Arabia अब ऑनलाइन डाउनलोड की सुविधा