Kuwait ने Visa Extension की घोषणा, सभी Visit Visa 1 महीने ऑटो बढ़े

कुवैत ने वीजा धारकों को दी बड़ी राहत

Kuwait के आंतरिक मंत्रालय ने एक अहम फैसला लिया है। क्षेत्रीय तनाव और हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते सभी विजिट वीजा की अवधि अपने आप एक महीने बढ़ा दी गई है। यह Visa Extension 28 फरवरी 2026 से माना जाएगा।

इसके अलावा जो लोग अभी विदेश में हैं और वापसी की मियाद खत्म हो चुकी है, उनके लिए भी राहत है। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से तीन महीने का स्पेशल Absence Permit दिया गया है। यह बिल्कुल फ्री है।

सबसे अच्छी बात यह है कि किसी को सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा। साथ ही जो भी जुर्माने बनते हैं वो सभी माफ कर दिए गए हैं। यह Visa Extension उन लोगों के लिए बहुत राहत भरा है जो मुश्किल हालात की वजह से कुवैत नहीं लौट पा रहे थे। अब किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

ALSO READ  Manipur विधानसभा का 7वां सत्र रद्द, गवर्नर ने जारी किया आदेश

Leave a Comment