UAE में नकली भर्ती पर सरकार का हथौड़ा
यूएई सरकार ने Illegal Recruitment करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। मानव संसाधन मंत्रालय यानी MOHRE ने TDRA के साथ मिलकर 230 सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए। ये सभी बिना परमिशन के घरेलू नौकर रखवा रहे थे।
मंत्रालय ने लोगों को साफ कहा है कि सिर्फ सरकारी मंजूरी वाले सेंटर से ही कामगार रखें। Illegal Recruitment में फंसना बहुत महंगा पड़ सकता है। पकड़े जाने पर 10 लाख दिरहम तक का जुर्माना और जेल भी हो सकती है।
यह कदम मजदूरों के शोषण को रोकने के लिए उठाया गया है। कई बार सोशल मीडिया पर लोग सस्ते में नौकर दिलाने का झांसा देते हैं। सरकार चाहती है कि हर भर्ती सही तरीके से हो। लोगों को सलाह दी जाती है कि फेसबुक या इंस्टाग्राम के ऑफर से बचें और सिर्फ लाइसेंस वाली एजेंसी से संपर्क करें।