सऊदी में वर्करों की छुट्टी का नया कानून लागु सैलेरी भी मिलेगी: Saudi New Labor Rules

सऊदी अरब में छुट्टियों की नई पॉलिसी

Saudi New Labor Rules: सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स एंड सोशल डेवलपमेंट ने हाल ही में विदेशी कामगारों के लिए छुट्टियों से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों का मकसद कामगारों को ज्यादा सहूलियत और अधिकार देना है।

बीमारी के दौरान सैलरी के साथ छुट्टी

अगर आप बीमार हैं और 30 दिनों तक काम नहीं कर पाते हैं, तो अब आपको इन 30 दिनों की सैलरी दी जाएगी। यह बदलाव सऊदी मिनिस्ट्री ने कामगारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया है।

पहली बार हज करने वालों को मिलेगी खास छुट्टी

अगर कोई कामगार पहली बार हज पर जाना चाहता है, तो उसे कंपनी या कफील की ओर से 10 से 15 दिन की पेड छुट्टी दी जाएगी। लेकिन यह सुविधा सिर्फ उन्हीं कामगारों के लिए है, जिन्होंने कंपनी में कम से कम 2 साल का समय पूरा कर लिया हो।

साथ ही, कंपनी सुनिश्चित करेगी कि सभी कर्मचारी एक साथ छुट्टी न लें। इस तरह, कुछ लोग काम पर रहेंगे और कुछ को हज के लिए जाने का मौका मिलेगा।

परिवार में किसी की मृत्यु पर पेड लीव

अगर कामगार के परिवार में (जैसे माता-पिता, दादा-दादी, बच्चे या पोते-पोतियां) किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसे 5 दिन की छुट्टी सैलरी के साथ दी जाएगी।

ALSO READ  UAE News Today: यूएई के एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सैलरी बढ़ोतरी की खबर

शादी पर भी मिलेगी छुट्टी

अपनी शादी के लिए भी कामगार को 5 दिन की पेड छुट्टी मिलेगी। यह फैसला भी सऊदी मिनिस्ट्री ने कामगारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लिया है।

महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

सऊदी अरब में महिला कामगारों को अब प्रेगनेंसी के दौरान 12 हफ्तों की छुट्टी मिलेगी। पहले यह छुट्टी केवल 10 हफ्तों की थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 हफ्ते कर दिया गया है। इन छुट्टियों के दौरान भी महिला कामगारों को पूरी सैलरी दी जाएगी।

Also Read: Holiday Pay in Saudi: सऊदी में कर्मचारियों के अधिकार: छुट्टियों की सैलरी से जुड़ी अहम जानकारी

Leave a Comment