RBI MPC Meet 2026 में बड़ा फैसला, रेपो रेट 5.25% पर स्थिर, ऑनलाइन धोखाधड़ी पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

आरबीआई ने रेपो रेट और धोखाधड़ी मुआवजे पर लिया फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने RBI MPC Meet 2026 में रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखा है। रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है और इसका सीधा असर लोन की ब्याज दरों पर पड़ता है।

सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि आरबीआई ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के पीड़ितों को 25000 रुपये तक का हर्जाना देने का प्रस्ताव रखा है। डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा हुई।

ALSO READ  Kuwait Smoking Report: जीसीसी देशों में सबसे ज्यादा धूम्रपान कुवैत में

Leave a Comment