खुशखबरी, Baggage Rules 2026 में बड़ा बदलाव, अब 75000 रुपये तक का सामान लाएं बिना टैक्स

विदेश से सामान लाने पर बड़ी राहत

भारत में नए बैगेज रूल्स 2026 के तहत ड्यूटी फ्री सीमा बढ़ी
Baggage Rules 2026 में बड़ा बदलाव, अब 75000 रुपये तक का सामान लाएं बिना टैक्स

भारत सरकार ने विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। Baggage Rules 2026 के तहत अब हवाई या समुद्री मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए शुल्क मुक्त सामान लाने की सीमा में इजाफा कर दिया गया है। यह नियम भारतीय निवासियों और एनआरआई दोनों पर लागू होगा।

नए नियमों के अनुसार अब यात्री बिना किसी कस्टम ड्यूटी के 75000 रुपये तक का सामान भारत ला सकते हैं। पहले यह सीमा सिर्फ 50000 रुपये थी। इस बदलाव से खासकर एनआरआई और विदेश से लौटने वाले भारतीयों को काफी फायदा होगा।

सोने के गहनों पर भी नया नियम

भारत में नए बैगेज रूल्स 2026 के तहत ड्यूटी फ्री सीमा बढ़ी
Baggage Rules 2026 में बड़ा बदलाव, अब 75000 रुपये तक का सामान लाएं बिना टैक्स
सोने के आभूषणों को लेकर भी अहम बदलाव किया गया है। अब सोने के गहनों के मूल्य की कोई सीमा नहीं रखी गई है। छूट अब सिर्फ वजन के आधार पर मिलेगी। महिलाएं 40 ग्राम तक और पुरुष 20 ग्राम तक सोने के गहने बिना किसी शुल्क के ला सकते हैं। यह नियम विदेश से लौटने वाले सभी यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।

ALSO READ: दिल्ली में खौफनाक हालात, 15 दिनों में 807 लोग हुए लापता, Delhi missing persons 2026 के आंकड़े चौंकाने वाले

ALSO READ  पूर्व तट रक्षक प्रमुख के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मामला, धोखाधड़ी और साजिश के आरोप

Leave a Comment