Pahalgam आतंकी हमले के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया: पाकिस्तानी वीज़ा रद्द, सीमा बंद

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त प्रतिक्रिया

Pahalgam Attack में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने आज 27 April से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीज़ा रद्द कर दिए हैं। साथ ही पाकिस्तान में रह रहे भारतीयों को जल्द से जल्द लौटने की सलाह दी गई है।

इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे, जिनमें पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, सिंधु जल समझौते को रोकने की प्रक्रिया और अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को बंद करना शामिल था।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और आम जनता की मुश्किलें

Pahalgam आतंकी हमले के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया: पाकिस्तानी वीज़ा रद्द, सीमा बंद

जवाब में पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया और भारतीयों को दिए गए शार्क वीज़ा रद्द कर दिए। साथ ही भारतीय सैन्य सलाहकारों को भी देश छोड़ने को कहा गया। इन फैसलों से सबसे ज्यादा परेशान वे लोग हैं जिनके परिवार दोनों देशों में हैं।

नागरिकों की भावनाएं और सवाल

एक महिला ने रोते हुए कहा, “अगर ये सब होना था तो शादी क्यों होने दी? मैं वीज़ा लेकर आई थी, तार के नीचे से नहीं। मेरे शौहर मुझे लेने आए हैं।”

ALSO READ  Rahul Gandhi is Going to become Prime Minister of India Says telangana CM Revanth Reddy  Gulf India News

एक और महिला ने बताया कि वह भारतीय हैं लेकिन उनके बच्चे पाकिस्तानी हैं। “अब अचानक 48 घंटे में लौटने को कहा जा रहा है। अगर गाइडलाइन मना करती है कि इंडियन मदर बच्चों को नहीं ले जा सकती, तो मैं क्या करूं?”

पाकिस्तान से आए मेहमान भी हैं परेशान

भारत में रह रहे कई पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भी हालात मुश्किल हो गए हैं। एक शख्स ने बताया कि वह 16 अप्रैल को भारत अपने परिवार से मिलने आए थे, लेकिन अब अचानक लौटने को कहा जा रहा है। दो साल बाद मिलने का मौका मिला था, जो अब अधूरा रह गया।

भारत सरकार की चेतावनी

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में हुई उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया कि पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वीज़ा रद्द किए जा रहे हैं। केवल मेडिकल वीज़ा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों से कहा गया है कि वे वीज़ा की मियाद खत्म होने से पहले भारत छोड़ दें, और भारतीयों को पाकिस्तान की यात्रा से परहेज़ करने की सलाह दी गई है।

Also Read: Bharat में 15 बैंकों का विलय 1 मई 2025 से लागू होगी वन स्टेट वन आरआरबी योजना

1 thought on “Pahalgam आतंकी हमले के बाद भारत की कड़ी प्रतिक्रिया: पाकिस्तानी वीज़ा रद्द, सीमा बंद”

Leave a Comment