कुवैत ने वीजा धारकों को बड़ी राहत दी
कुवैत के गृह मंत्रालय ने आज 4 मार्च 2026 को एक अहम फैसला लिया है। देश की असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए सभी तरह के Visit Visa को एक महीने के लिए ऑटोमैटिक बढ़ा दिया गया है। किसी को कुछ करने की जरूरत नहीं है।
इसके अलावा जो प्रवासी कामगार अभी कुवैत से बाहर हैं और उनकी वापसी की डेडलाइन खत्म हो रही है उन्हें भी बड़ी राहत मिली है। उन्हें 3 महीने का Absence Permit यानी अनुपस्थिति परमिट बिना किसी फीस के मिल जाएगा। यह Visit Visa एक्सटेंशन से अलग है।
सबसे अच्छी बात यह है कि पूरी प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक होगी। किसी को किसी विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। Visit Visa और Absence Permit दोनों ऑनलाइन अपडेट हो जाएंगे। यह फैसला खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है जो मुश्किल हालात की वजह से कुवैत नहीं लौट पा रहे थे। अब उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।