Kuwait सरकार ने 4,141 लोगों की नागरिकता रद्द की, अधिकांश महिलाएं शामिल

Kuwait के आधिकारिक सरकारी गजट “Kuwait Alyom” ने हाल ही में अपने ताजा अंक में नागरिकता रद्द करने से जुड़े तीन फरमान और एक निर्णय जारी किया है। इसके तहत कुल 4,141 लोगों की कुवैती नागरिकता वापस ले ली गई है, जिसमें 4,135 महिलाएं शामिल हैं।

पहले शाही फरमान के अनुसार, चार व्यक्तियों और उनके आश्रितों की नागरिकता रद्द कर दी गई। वहीं, दूसरे फरमान के तहत एक व्यक्ति और उनके संबंधित परिवारजनों की नागरिकता समाप्त की गई। इसके अलावा, कैबिनेट के एक फैसले के तहत एक अन्य व्यक्ति और उनसे जुड़े लोगों की नागरिकता भी वापस ले ली गई। यह निर्णय Kuwait Nationality Law की धारा 21 बी (A) के तहत लिया गया है।

सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन यह मामला राष्ट्रीयता कानून और सरकारी नीतियों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

ALSO READ  कुवैत का Exit Permit Law 2025: प्रवासियों, एयरलाइंस और अर्थव्यवस्था पर असर — क्या नियम बदलेगा?

Leave a Comment