Kuwait में 29 लोग गिरफ्तार, Drone Missile वीडियो बनाना बड़ा अपराध

Kuwait में वीडियो बनाने पर गिरफ्तारी

कुवैत पर जो Drone Missile हमले हो रहे हैं, उनकी वीडियो या तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कानूनन बड़ा अपराध है। फिलहाल 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इन गिरफ्तार लोगों में 6 कुवैती नागरिक और 23 प्रवासी शामिल हैं। इन सभी को अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके। इन लोगों ने Drone Missile के हमले की वीडियो क्लिप बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

पहले से ही मना किया गया था कि किसी भी हमले, मिसाइल या ड्रोन गिरने की Drone Missile Video न बनाएं। लेकिन फिर भी इन लोगों ने वीडियो बनाकर पोस्ट कर दी। पुलिस ने इनकी पहचान करके गिरफ्तार कर लिया। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। लगातार हमले जारी हैं, इसलिए सावधान रहें और कोई वीडियो न बनाएं।

ALSO READ  जद्दा एयरपोर्ट पर सख्त चेतावनी SAUDI ARAB में इन सामानों को साथ लाना मना है

Leave a Comment