UAE Abu Dhabi में Missile Debris से 5 भारतीय और 6 नेपाली घायल

अबू धाबी में मिसाइल मलबे से हादसा

UAE: ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को Abu Dhabi Missile Debris की वजह से बड़ा हादसा हुआ। अल अजवान इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल रोकी लेकिन उसका मलबा रिहायशी इलाके में गिर गया।

इस Abu Dhabi Missile Debris घटना में कुल 12 लोग घायल हुए। इनमें 5 भारतीय नागरिक और 6 नेपाली नागरिक शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मिसाइल को हवा में ही सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया था। लेकिन गिरे मलबे से लोगों को चोटें आईं।
घायल भारतीयों और नेपालियों को मामूली से मध्यम चोटें आई हैं।

हालांकि एक नेपाली नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। Abu Dhabi Missile Debris हादसे में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ALSO READ  UAE Work Visa 2025: Pakistani और Bangladeshi Workers के लिए नया अलर्ट

Leave a Comment