कुवैत में काम करने वालों के लिए बड़ी खबर
कुवैत के गृह मंत्री ने कहा है कि दो महीने में Freelance Visa आने वाला है। इससे लोग बिना किसी मालिक के अपना काम कर पाएंगे।
इस Freelance Visa के लिए 750 से 1000 कुवैती दीनार भरने होंगे। पैसा सरकार को सीधे देना होगा। जो लोग फ्रीलांसिंग करते हैं उनके लिए बहुत अच्छी बात है।
अब स्पॉन्सर की झंझट खत्म।
असल में सरकार वीजा की खरीद-बिक्री रोकना चाहती है। बहुत लोग चोरी से वीजा बेचते-खरीदते हैं। अब ये सब बंद होगा। Freelance Visa से हुनरमंद लोगों को कानूनी तरीके से काम मिलेगा। कुवैत में काम करने वाले हजारों विदेशी मजदूरों के लिए ये राहत भरी खबर है। अब सब कुछ साफ-सुथरा होगा।