दुबई में सभी फ्लाइट बंद
Emirates और Flydubai दोनों एयरलाइनों ने एक अहम फैसला लिया है। दुबई से आने-जाने वाली सभी उड़ानें सोमवार 2 मार्च दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगी। यह फैसला क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र के अस्थायी तौर पर बंद होने की वजह से लिया गया है।
Emirates Flydubai ने यात्रियों से साफ कहा है कि वे एयरपोर्ट न आएं। सभी फ्लाइट कैंसिल हैं। जिन लोगों की बुकिंग है, उन्हें रिफंड या दोबारा फ्लाइट बुक करने का मौका दिया जाएगा। एयरलाइनें यात्रियों से संपर्क कर रही हैं।
यह फैसला यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। Emirates और Flydubai दोनों ही हालात पर नजर बना रहे हैं। जैसे ही एयरस्पेस खुलेगा और सुरक्षित होगा, फ्लाइट सर्विस शुरू हो जाएगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरलाइन की वेबसाइट चेक करते रहें और अपडेट के लिए कस्टमर केयर से संपर्क करें।