SAUDI ARAB में काम करने वालों के लिए बड़ी खबर: अब देना होगा प्रोफेशनल टेस्ट

सऊदी मिनिस्ट्री की नई पहल

SAUDI: सऊदी अरब की मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स एंड सोशल डेवलपमेंट ने बड़ी घोषणा की है। अब सऊदी में काम कर रहे करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों को अपने काम से जुड़ा प्रोफेशनल टेस्ट देना होगा।

काम के लायक कौन? अब टेस्ट से होगा फैसला

इस फैसले का मकसद सऊदी की लेबर मार्केट को बेहतर बनाना है। इस टेस्ट के ज़रिए यह तय किया जाएगा कि कौन लोग वाकई काम करने लायक हैं और किसे अपने फील्ड की जानकारी है।

169 कामों में होगा टेस्ट

करीब 169 कामों की लिस्ट बनाई गई है, जिनमें कई सब-कैटेगरीज हैं। कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा प्रोफेशनल फील्ड्स में टेस्ट लिए जाएंगे।

145 टेस्टिंग सेंटर सऊदी में

सऊदी अरब के अंदर ही 145 टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। यानी वहां पहले से काम कर रहे या नए आने वाले वर्कर्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल टेस्ट देना होगा।

160 देशों में वेरिफिकेशन

सिर्फ सऊदी में ही नहीं, बल्कि इंडिया, पाकिस्तान जैसे 160 देशों में भी प्रोफेशनल वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है। अब सऊदी आने से पहले ही टेस्ट देना होगा।

सऊदी विज़न 2030 का हिस्सा

यह पूरा प्रोग्राम सऊदी विज़न 2030 का हिस्सा है। इसका मकसद स्किल्ड वर्कर्स की संख्या बढ़ाना और बिना स्किल वालों को फिल्टर करना है।

ALSO READ  यम्बू में नया अनाज केंद्र: सऊदी अरब की तरक्की: Saudi Arabia Growth

Leave a Comment