Emirates Airlines New Power Bank Rules: यात्रियों के लिए ज़रूरी अपडेट

Emirates ने बदले सेफ्टी नियम

अगर आप हाल ही में Emirates Airlines से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक ज़रूरी अपडेट है। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा (Safety) और सुविधा (Security) को ध्यान में रखते हुए Power Bank Rules को सख्त कर दिया है। ये बदलाव उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं और सभी यात्रियों को इन्हें फॉलो करना अनिवार्य है।

नए पावर बैंक नियम (Power Bank Rules In Flights)

Emirates Airlines New Power Bank Rules यात्रियों के लिए ज़रूरी अपडेट

1. पावर बैंक की क्षमता

  • केवल 100 Wh से कम क्षमता वाला Power Bank ही कैरी किया जा सकता है।

2. फ्लाइट में चार्जिंग पर रोक

  • फ्लाइट के दौरान पावर बैंक से किसी भी डिवाइस को चार्ज नहीं किया जा सकता।
  • पावर बैंक को फ्लाइट की पावर सप्लाई से चार्ज करना भी प्रतिबंधित है।

3. क्षमता का स्पष्ट उल्लेख

  • पावर बैंक पर उसकी क्षमता (Capacity Rating) साफ़ लिखी होनी चाहिए।

4. रखने का स्थान

  • पावर बैंक को Seat Pocket या सीट के नीचे रखे बैग में रखना होगा।
  • Overhead Storage Bin में पावर बैंक रखना मना है।

5. चेक-इन बैगेज में पाबंदी

  • पावर बैंक को चेक-इन लगेज के साथ भेजना अनुमति-योग्य नहीं है, इसे केवल हैंड बैगेज में रखना होगा।
ALSO READ  Flydubai अपने 21 विमान अपग्रेड करेगी, यात्रियों को मिलेगा ज्यादा सामान रखने की सुविधा

यात्रियों के लिए सलाह

ये नियम कई देशों जैसे US और UK flights में पहले से लागू हैं, लेकिन अब Emirates ने इन्हें और सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है। अगर आप Emirates से यात्रा कर रहे हैं, तो इन गाइडलाइंस का पालन ज़रूर करें, वरना आपकी बोर्डिंग में परेशानी आ सकती है।

Leave a Comment