Saudi Arab का सख्त नियम: 20 दिन से अधिक सैलरी देरी पर कंपनी की सभी सर्विसेज़ बंद विदेशी मज़दूरों के लिए बड़ी राहत

Saudi से बड़ी खबर सामने आई है। मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स एंड सोशल डेवलपमेंट्स ने सभी कंपनियों को सख्त वार्निंग जारी की है और इसके साथ ही एक नया कानून लागू कर दिया गया है। यह कानून सीधे तौर पर वर्कर्स, खासकर विदेशी मज़दूरों के हित में बनाया गया है।

नया नियम क्या कहता है

Saudi Arab में 20 दिन से अधिक सैलरी देरी पर कंपनी सेवाएं बंद—विदेशी मज़दूरों के हित में नया नियम

कानून के अनुसार, अगर किसी कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी 20 दिन से ज़्यादा देर से दी, तो उस कंपनी की सभी सर्विसेज बंद कर दी जाएंगी। इसका मतलब यह है कि कंपनी आगे कोई नया काम नहीं कर सकेगी। एक तरह से यह फैसला कंपनी के पूरे संचालन को रोकने जैसा होगा।

कंपनियों पर असर

यह नियम कंपनियों पर सीधा दबाव बनाएगा कि वे अपने कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर दें। पहले कई बार देखा गया था कि मज़दूरों को महीने-दर-महीने सैलरी के लिए इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब अगर कोई कंपनी ऐसा करेगी तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

विदेशी मज़दूरों के लिए राहत

सऊदी अरब में बड़ी संख्या में विदेशी मज़दूर काम करते हैं, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। नए नियम से इन वर्कर्स को सबसे ज़्यादा फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें समय पर सैलरी मिलना लगभग तय हो जाएगा।

ALSO READ  2026 में सोना गिरेगा या बनाएगा नया रिकॉर्ड? Gold Price Forecast पर एक्सपर्ट्स की राय

Leave a Comment