ब्रिटेन में मोहम्मद सबसे पॉपुलर बेबी नेम 2023 की खास रिपोर्ट: Most Popular Baby Names

ब्रिटेन में मोहम्मद नाम की लोकप्रियता

दुनिया के बड़े और पावरफुल देशों में से एक, ब्रिटेन में Mohammad नाम अब साल 2023 के लिए सबसे Most Popular Baby Names बन चुका है। ऑफिस फॉर नेशनल स्टेटिस्टिक्स (ONS) की रिपोर्ट के मोताबिक, इस नाम को 484 बार ज्यादा बच्चों को दिया गया है।

ब्रिटेन के एक Leading Media संस्थान ने बताया है कि यह पहली बार है जब किसी ईसाई देश में एक मुस्लिम नाम ने टॉप पोजीशन हासिल की है। साल 2016 से Mohammad लगातार लड़कों के टॉप 10 नामों में शामिल रहा है, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि यह नाम टॉप पर पहुंचा है।

इससे पहले, ब्रिटेन में नूह नाम सबसे ज्यादा पॉपुलर था। नूह को मुसलमान और ईसाई दोनों ही अपना पैगंबर मानते हैं। Mohammad नाम, इस्लाम के आखिरी पैगंबर का नाम है, जो “hamad” लफ्ज़ से निकला है। इस शब्द का मतलब “प्रशंसा करना” होता है।

Mohammad को अंग्रेजी में दो दूसरे तरीके से भी लिखा जाता है, और ये दोनों तरीके भी टॉप 100 की लिस्ट में शामिल हैं। यह नाम साल 2016 से लगातार टॉप 10 में और 1997 से टॉप 100 में अपनी जगह बनाए हुए है।

दिलचस्प बात यह है कि Mohammad नाम ने पहली बार 1924 में ब्रिटेन के 100 लड़कों के नामों की सूची में 51वें नंबर पर एंट्री की थी। तब से इस नाम की ऊंचाई लगातार बढ़ रही है।

ALSO READ  Saudi Credit Card Update Rule 2025: अब बैंक कार्ड ऑटोमेटिक नहीं होगा अपडेट

अब ब्रिटेन में मुस्लिम लोगों की आबादी में लगातार बढ़ती ही जा रही है। साल 2001 में मुसलमानों की संख्या 15 लाख थी, जो 2011 में बढ़कर 27 लाख हो गई और 2021 में यह आंकड़ा 39 लाख तक पहुंच गया। मुस्लिम आबादी की इस बढ़ती संख्या का असर Mohammad नाम की Popularity पर भी देखा जा सकता है।

ब्रिटेन की लड़कियों के नामों की List

ब्रिटेन में लड़कियों के टॉप तीन नामों में ओलिविया, एमेलिया, और इसला शामिल हैं। ये तीनों नाम पिछले तीन साल से टॉप पर बने हुए हैं। खास बात यह है कि ओलिविया नाम 2016 से लगातार टॉप पर है।

Leave a Comment