PM Narendra Modi का बड़ा बयान: ‘वन नेशन, वन ग्रिड’ से हर कोने में पहुंची बिजली

नई दिल्ली:

PM Narendra Modi ने शनिवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए 2012 में हुई देश की सबसे बड़ी बिजली कटौती का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ‘वन नेशन, वन ग्रिड’ के विजन को साकार किया है, जिससे देश के सभी हिस्सों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

लोकसभा में ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा,पहले कई बार देश के एक हिस्से में बिजली होती थी, लेकिन आपूर्ति नहीं की जाती थी, और दूसरे हिस्से में अंधेरा छा जाता था। पिछली सरकार के समय हमने देखा कि भारत सुर्खियों में आकर दुनिया में बदनाम हो रहा था।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ने संविधान की भावना के अनुरूप काम करते हुए ‘वन नेशन, वन ग्रिड’ की व्यवस्था पूरी की, जिससे आज भारत के हर कोने में बिजली की निर्बाध आपूर्ति संभव हो पाई है।

डिजिटल इंडिया से प्रौद्योगिकी का लोकतंत्रीकरण

PM Narendra Modi ने डिजिटल इंडिया की सफलता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा,हमारा उद्देश्य यह है कि डिजिटल क्षेत्र का लाभ केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहे। हमने तकनीकी संसाधनों को सभी के लिए सुलभ बनाकर इसे व्यापक रूप से उपयोगी बनाया, और यही डिजिटल इंडिया के सफल होने का सबसे बड़ा कारण है।

संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर भारत की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि 75 सालों की उपलब्धियां सामान्य नहीं बल्कि असाधारण हैं। उन्होंने कहा, हमारे संविधान ने आजादी के वक्त जो उम्मीदें जताई थीं, उन्हें पूरी करते हुए देश ने अद्भुत प्रगति की है। मैं इस सफलता के लिए संविधान रचयिताओं और देशवासियों को हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षण न केवल भारत के नागरिकों बल्कि पूरी दुनिया के लोकतंत्र-प्रेमी नागरिकों के लिए गर्व का है।

ALSO READ  ₹2000 Notes Withdrawal Update: RBI ने जारी किया ताजा आंकड़ा

संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लोकसभा में शुक्रवार से दो दिवसीय बहस की शुरुआत हुई है।

Leave a Comment