सऊदी अरब की मल्टीपल एंट्री Visit Visa पर लगी पाबंदी

विजिट वीजा के पुराने नियम

पहले लोग अपने इकामे के जरिए Visit Visa अप्लाई कर सकते थे और खुद स्पॉन्सर बनकर अपनी फैमिली को बुला सकते थे। यह वीजा 90 दिनों के लिए था, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता था। लेकिन अब इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

हज के कारण नई पाबंदियां

इस पाबंदी का मुख्य कारण हज सीजन है। पिछले साल 1000 से ज्यादा हाजियों की मौत हुई थी, जिनमें से कई अवैध रूप से आए थे। गर्मी और रहने की जगह की कमी के कारण स्थिति और बिगड़ गई। कई लोगों ने मल्टीपल एंट्री Visit Visa का गलत इस्तेमाल किया, जिससे सऊदी सरकार को यह सख्त फैसला लेना पड़ा।

फैमिली विजिट वीजा में बदलाव

पहले फैमिली Visit Visa 365 दिनों के लिए मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया गया है। यानी अब नए अप्लिकेशन पर सिर्फ 30 दिन का सिंगल एंट्री वीजा ही मिलेगा।

किन लोगों को मिलेगा मल्टीपल एंट्री वीजा?

जो लोग पहले से मल्टीपल एंट्री Visit Visa के लिए अप्लाई कर चुके हैं और उन्हें मंत्रालय से अप्रूवल मिल चुका है, उन्हें यह वीजा मिल सकता है। लेकिन नए आवेदकों को सिर्फ 30 दिनों का सिंगल एंट्री वीजा दिया जाएगा।

ALSO READ  सऊदी अरब में पर्सनल डाटा शेयर करना हुआ अपराध, जानिए Saudi Arabia Data Privacy Law

वीजा एक्सटेंशन की संभावना

पहले सिंगल एंट्री वीजा को फीस देकर 30 दिन के लिए एक्सटेंड किया जा सकता था, लेकिन इस बार ऐसा संभव नहीं लग रहा। सऊदी सरकार ने यह नियम इसलिए बनाया है ताकि कोई 30 दिन से ज्यादा वहां न रुक सके।

पाबंदी कब तक जारी रहेगी?

यह पाबंदी हज के बाद हट सकती है, क्योंकि इसे हज के दौरान अवैध प्रवेश को रोकने के लिए लागू किया गया है।

फैमिली को बुलाने का सही तरीका

अगर आप अपनी फैमिली को सऊदी अरब बुलाना चाहते हैं, तो मल्टीपल एंट्री वीजा अब उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उमराह वीजा पर अपनी फैमिली को बुलाएं, क्योंकि इसका समय 90 दिनों तक होता है।

Leave a Comment