Kuwait में घरेलू कामगारों की कमी और बढ़ती भर्ती मांग के बीच Expert Bassam Al Shammari ने चेतावनी दी है कि यह संकट काला बाजार को जन्म दे सकता है, जहां भर्ती की लागत 2,000 दीनार या उससे अधिक हो सकती है। सरकार द्वारा श्रमिक निर्यात करने वाले देशों के साथ नए समझौते करने के वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।
घरेलू श्रम संकट के प्रमुख कारण
Philippines ने पहली बार नए घरेलू कामगार भेजने से इनकार कर दिया है, जिससे Kuwait को 40% श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। Ethiopia के साथ समझौता भी अधूरे में लटका हुआ है, क्योंकि दोनों देश देरी के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।
नई भर्तियों में देरी और गिरती संख्या
Domestic Workers की भर्ती की धीमी गति से संकट और गहरा सकता है। अन्य खाड़ी देशों की तुलना में कुवैत में भर्ती लागत कम होने के कारण विदेशी एजेंसियां असहयोग कर रही हैं। पिछले डेढ़ साल में Domestic Workers की संख्या में 30,377 की गिरावट आई है, और कई अनुबंध समाप्त होने वाले हैं।
समाधान के सुझाव
Al-Shammari ने श्रमिक निर्यात करने वाले देशों के साथ समझौते तेज करने, लचीले रोजगार विकल्प लागू करने और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने घरेलू और निजी क्षेत्र के श्रमिक कानूनों को अलग करने की भी मांग की, ताकि कुवैत की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित ना हो।
Also Read: Kuwait में कर्मचारियों की सैलरी भुगतान को लेकर सरकार का सख्त निर्देश
1 thought on “Kuwait में घरेलू कामगारों की भारी कमी काला बाजार बनने की आशंका”