India-Pakistan तनाव के कारण 32 हवाई अड्डे बंद, 14 मई तक उड़ानें स्थगित

नई दिल्ली:

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा है। देश के 32 हवाई अड्डों को 14 मई तक या अगले आदेश तक सिविल उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। सरकार ने यह फैसला सुरक्षा के लिहाज से लिया है।

कौन-कौन से एयरपोर्ट हुए बंद?

इन हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से सिविल उड़ानें रोकी गई हैं:

अधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतिपुरा, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवाड़ा, हिंडन, जम्मू, जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गगल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू-मनाली (भुंतर), पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हिरासार), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई।

इन हवाई अड्डों का संचालन जरूरत पड़ने पर सैन्य उपयोग के लिए किया जा सकता है।

यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि यात्रा करने से पहले एयरलाइन से जानकारी जरूर लें।
अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें और किसी भी तरह की अफवाह से बचें।
सिर्फ सरकारी या एयरलाइंस के आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें।

Also Read: india vs pakistan war: भारत-पाक सीमा पर बढ़ा तनाव, लोग डरे लेकिन हिम्मत नहीं हारी

ALSO READ  Lawrence Bishnoi Ordered Goldie Brar to murder of Sidhu moosewala from two inch Chinese Phone know how  Gulf India News

1 thought on “India-Pakistan तनाव के कारण 32 हवाई अड्डे बंद, 14 मई तक उड़ानें स्थगित”

Leave a Comment