Kuwait में डॉक्टर को 5 साल की जेल और 3.45 लाख KWD का जुर्माना नौकरी पर नहीं आया, फिर भी उठाई सैलरी!

कुवैत में डॉक्टर को हुई 5 साल की जेल

Kuwait से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक डॉक्टर ने सरकारी नौकरी करते हुए पांच साल तक बिना किसी हाज़िरी के वेतन उठाया। ना केवल उसने नौकरी पर आना छोड़ दिया, बल्कि वह इन वर्षों में विदेश में रह रहा था।

सरकारी रिकॉर्ड्स और ऑनलाइन डेटा अपलोड के ज़रिए जब अधिकारियों ने इस डॉक्टर की हाज़िरी की जांच की, तो पता चला कि वह पाँच वर्षों से अस्पताल में नहीं आया था। इसके बावजूद वह लगातार वेतन लेता रहा।

कितना नुकसान हुआ सरकार को?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार डॉक्टर ने करीब 1,15,000 कुवैती दिनार (KWD) की सैलरी उठा ली थी। जब मामला सामने आया तो उस पर 5 साल की जेल की सजा और 3,45,000 KWD का जुर्माना भी लगाया गया।

डॉक्टर विदेश में रह रहा था

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि डॉक्टर इन पांच वर्षों में कुवैत से बाहर ही रह रहा था। उसके प्रवास के रिकॉर्ड और पासपोर्ट डेटा से उसकी अनुपस्थिति की पुष्टि हुई।

Also Read: Kuwait कोर्ट ने पलटा वेश्यावृत्ति के मामले में सजा का फैसला, 3 लेबनानी महिलाएं रिहा

ALSO READ  Aadhaar Card Security: आधार कार्ड खोने पर क्या Bank Account खतरे में आता है?

1 thought on “Kuwait में डॉक्टर को 5 साल की जेल और 3.45 लाख KWD का जुर्माना नौकरी पर नहीं आया, फिर भी उठाई सैलरी!”

Leave a Comment