सऊदी अरब में नकली iPhone का खुलासा – सख्त कानून के बावजूद भी फर्जीवाड़ा

सऊदी में नकली सामान? सुनकर भी यकीन नहीं होता

सऊदी अरब को दुनिया के सबसे सख्त कानूनों वाले देशों में गिना जाता है। यहां कई अपराधों की सजा मौत है। छोटे अपराधों पर भी जेल और भारी जुर्माना तय होता है। फिर भी, रियाद से आई एक खबर ने सबको चौंका दिया है।

रियाद में पुलिस ने दो वेयरहाउस पर छापा मारा। इन जगहों को गैरकानूनी फैक्ट्री में बदला गया था। यहां नकली मोबाइल फोन तैयार किए जा रहे थे। खास बात यह है कि इनमें नकली iPhone सबसे ज्यादा थे। असली iPhone की कीमत 5000 से 6000 रियाल होती है, लेकिन यहां सस्ते माल को ब्रांडेड बना कर बेचा जा रहा था।

वायरल वीडियो ने खोली पूरी पोल

सऊदी के अल-ख़बरिया टीवी चैनल ने इस छापे की वीडियो जारी की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसमें साफ दिख रहा है कि हजारों नकली मोबाइल फोन, चार्जर, हेडफोन और ब्रांडेड स्टीकर मिले हैं। इन स्टीकरों को असली कंपनी के नाम से चिपकाया जा रहा था, ताकि ग्राहक धोखे में आ जाए।

ALSO READ  Hajj Policy 2025: हज यात्रियों के लिए 10 फरवरी 2025 से पहले जमा कराना होगा पेपर

35,000 से ज्यादा फर्जी आइटम जब्त, एक विदेशी गिरफ्तार

पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि छापे के दौरान 35,000 से ज्यादा नकली आइटम बरामद हुए। इनमें iPhone, चार्जर, हेडफोन और सैकड़ों ब्रांड स्टीकर शामिल हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो विदेशी नागरिक है और किसी अरब देश से जुड़ा बताया जा रहा है।

ग्राहक को ठगने की कोशिश – कब से चल रहा था यह धंधा?

गिरफ्तार व्यक्ति नकली सामान बेच रहा था। वह यह काम कब से कर रहा था, यह अब तक साफ नहीं है। लेकिन इतना तय है कि बहुत से लोग इसका शिकार हो चुके होंगे। कई ग्राहकों ने नकली iPhone को असली समझकर उसकी पूरी कीमत चुकाई होगी।

सऊदी से खरीदे माल पर भरोसा अब टूट रहा है

लंबे समय से यह धारणा रही है कि सऊदी अरब से खरीदा गया इलेक्ट्रॉनिक सामान भरोसेमंद और असली होता है, इसलिए भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों से आए प्रवासी यहां से मोबाइल फोन और दूसरे गैजेट्स खरीदना पसंद करते हैं। मगर हालिया घटना ने इस सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment