ईरान-इजराइल युद्ध पर जीसीसी अलर्ट, KUWAIT पूरी तरह सुरक्षित

जीसीसी ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया

KUWAIT: जीसीसी देशों ने एक नया अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए जारी किया गया है। हालात गंभीर हैं, इसलिए खाड़ी देशों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

कुवैत के ऊपर से मिसाइलें गुजरीं

एक अपडेट के मुताबिक, बीते दिन कुछ मिसाइलें कुवैत के ऊपर से गुजरीं। यह मिसाइलें इजराइल की तरफ भेजी गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले ईरान ने किए थे।

कुवैत सेना ने दी स्थिति की जानकारी

कुवैत की सेना ने साफ कहा है कि हमले कुवैत की जमीन से नहीं हुए। मिसाइलें सिर्फ कुवैत के हवाई क्षेत्र से गुजरीं। कुवैत का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है।

कुवैत को कोई नुकसान नहीं हुआ

सेना ने यह भी पुष्टि की है कि इन हमलों से कुवैत को कोई नुकसान नहीं हुआ। ना कोई जान-माल की हानि हुई और ना ही किसी तरह की इमरजेंसी बनी। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ALSO READ  दुबई सरकार की ‘Bayti Initiative’: हर साल 150 Affordable Homes अमीराती परिवारों के लिए

Leave a Comment