फेमस टीचर Khan Sir की दुल्हनिया की पहली तस्वीर आई सामने

फाइनली दिखी मिसेज खान की झलक

INDIA: फेमस टीचर Khan Sir की दुल्हनिया की पहली तस्वीर अब सबके सामने आ गई है। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ही खान सर ने शादी कर ली थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्होंने काफी समय बाद अपने छात्रों को दी।

लाइव क्लास में खान सर ने बताया था कि उनकी शादी हो चुकी है। जब छात्रों ने पूछा कि उनकी दुल्हनिया कौन हैं, तो उन्होंने स्मार्ट बोर्ड पर एक स्केच बनाकर कहा, “यही हैं ए.एस. खान, हमारी दुल्हनिया।”

फेमस टीचर Khan Sir की दुल्हनिया की पहली तस्वीर आई सामने

रिसेप्शन में पहली बार नजर आईं दुल्हनिया

सबको इंतजार था कि रिसेप्शन पार्टी में उनकी दुल्हन की पहली झलक मिलेगी। आखिरकार, वो पल आ गया। पार्टी में कई बड़े नाम शामिल हुए, और स्टेज पर घूंघट में लाल जोड़े में सजी खान सर की बेगम नजर आईं। उनकी सादगी भरी तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

खास इंतज़ाम और सुरक्षा व्यवस्था

इस इवेंट में देशभर से शिक्षकों और अन्य खास मेहमानों ने शिरकत की। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया था। पुलिस और निजी गार्ड तैनात थे और बिना निमंत्रण किसी को प्रवेश नहीं मिला। मीडिया को भी इवेंट से दूर रखा गया।

छात्रों के लिए भी था खास इंतज़ाम

खान सर ने अपने छात्रों के लिए अलग से भोजन की व्यवस्था की थी, ताकि वो भी इस खुशी के मौके में शामिल हो सकें। लाइव क्लास में जब उन्होंने मिसेज खान का स्केच दिखाया था, तभी से हर कोई उनकी दुल्हन को देखने के लिए उत्सुक था. और अब वो इंतजार खत्म हो गया है।

ALSO READ  Realme P4 Lite 4G India Launch: 6300mAh बैटरी और Pulse Light Design के साथ बजट किंग आ गया

Leave a Comment