UAE Visit Visa To Work Visa Scam: सच्चाई क्या है
आजकल विजिट वीजा से वर्क वीजा कराने के नाम पर सबसे ज्यादा फ्रॉड हो रहा है। लोगों से कहा जाता है कि आप पहले विजिट वीजा पर आ जाइए, बाद में आपका वर्क वीजा लग जाएगा। इसी भरोसे कई लोग लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन यहां पहुंचने के बाद न नौकरी मिलती है और न ही वीजा कन्वर्जन होता है।
अगर नेशनलिटी की बात करें तो इंडियन पासपोर्ट वालों को अभी भी कुछ मामलों में वीजा मिल रहा है, बशर्ते उनके डॉक्यूमेंट और प्रोफेशन मजबूत हों। लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी नेशनलिटी के लिए इस समय स्थिति काफी मुश्किल है। ज्यादातर मामलों में विजिट से वर्क वीजा कन्वर्जन रिजेक्ट हो रहा है।
अनस्किल्ड कैटेगरी वालों के लिए साफ सलाह है कि इस समय विजिट वीजा लेकर आने से बचें। जो लोग बिना क्वालिफिकेशन के वीजा दिलाने का दावा कर रहे हैं, वे सिर्फ स्कैम कर रहे हैं।
फ्री ज़ोन वीजा में कुछ मौके दिख रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह रिस्क पर होता है और ऑफिशियल गारंटी नहीं होती। मेनलैंड में अनस्किल्ड लोगों के लिए विजिट वीजा से वर्क वीजा फिलहाल सुरक्षित विकल्प नहीं है।
ALSO READ: UAE Visa Update 2026: क्या जनवरी से सभी वीजा खुल जाएंगे?