विदेश से सामान लाने पर बड़ी राहत
भारत सरकार ने विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। Baggage Rules 2026 के तहत अब हवाई या समुद्री मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए शुल्क मुक्त सामान लाने की सीमा में इजाफा कर दिया गया है। यह नियम भारतीय निवासियों और एनआरआई दोनों पर लागू होगा।
नए नियमों के अनुसार अब यात्री बिना किसी कस्टम ड्यूटी के 75000 रुपये तक का सामान भारत ला सकते हैं। पहले यह सीमा सिर्फ 50000 रुपये थी। इस बदलाव से खासकर एनआरआई और विदेश से लौटने वाले भारतीयों को काफी फायदा होगा।