घरेलू कामगारों के लिए नया सिस्टम
सऊदी अरब में घरेलू नौकरों के लिए Musaned Platform पर एक नई सुविधा आ गई है। अब अगर काम में कोई दिक्कत आती है या कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाता है तो Final Exit यानी देश छोड़ने की प्रक्रिया आसान हो गई है।
नए नियम के मुताबिक अगर किसी कामगार का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाता है तो उसके पास 60 दिन का समय है। इन 60 दिनों में उसे या तो नई स्पॉन्सरशिप लेनी होगी या फिर सऊदी अरब छोड़ना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो श्रम कानून का उल्लंघन माना जाएगा।
यह Musaned Platform पर नई सर्विस घरेलू कामगारों के लिए काफी मददगार साबित होगी। कई बार कामगार और मालिक के बीच कोई समस्या हो जाती है। ऐसे में Final Exit की प्रक्रिया पहले बहुत पेचीदा थी। अब सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा। कामगार आसानी से अपना केस सुलझा सकेंगे और समय पर फैसला ले पाएंगे।