Saudi Saudization Update: प्रवासी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर
Saudi Ministry of Human Resources and Social Development ने प्राइवेट सेक्टर को लेकर एक अहम Saudi Saudization Update जारी किया है। इसके अनुसार परचेसिंग और सप्लाई से जुड़े कामों में 70% सऊदी नागरिकों की नियुक्ति अनिवार्य की जाएगी। अभी इन पदों पर बड़ी संख्या में प्रवासी काम कर रहे हैं, जिन्हें धीरे धीरे हटाया जाएगा।
इस फैसले में परचेसिंग मैनेजर, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर, वेयरहाउस मैनेजर, स्टोरकीपर, लॉजिस्टिक सर्विस मैनेजर, टेंडर स्पेशलिस्ट, ई कॉमर्स स्पेशलिस्ट और मार्केट रिसर्च जैसे पद शामिल हैं। इन सभी रोल्स में अब 70% सऊदी नागरिक काम करेंगे।
सरकार ने साफ किया है कि यह नियम तुरंत लागू नहीं होगा। इसे छह महीने बाद लागू किया जाएगा। इस अवधि में प्रवासी कर्मचारी चाहें तो अपना प्रोफेशन बदल सकते हैं। ऐसा न करने पर उनके इकामा का रिन्यू नहीं किया जाएगा। यह अपडेट सऊदी अरब में काम कर रहे प्रवासी कर्मचारियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
ALSO READ: Kuwait Leave Rule 2026 : छुट्टी पर जाने वालों के लिए MOI का साफ निर्देश