UAE Visit Visa Rules Update 2026: यूएई विजिट वीजा पर यात्रा से पहले जान लें नए नियम

UAE Visit Visa Rules Update 2026: यूएई जाने वालों के लिए जरूरी अपडेट

UAE Visit Visa Rules Update 2026 के बाद यूएई विजिट वीजा पर ट्रैवल करना अब पहले जितना आसान नहीं रहा। जनवरी 2026 से एयरपोर्ट पर जांच काफी सख्त कर दी गई है और यह नियम सभी नेशनलिटी पर लागू हैं।

अब क्या बदला है

पहले यह माना जाता था कि कुछ देशों के यात्रियों से ज्यादा पूछताछ नहीं होती, लेकिन अब हर यात्री से जरूरी दस्तावेज रैंडम आधार पर चेक किए जा रहे हैं। बिना पूरी तैयारी के पहुंचने पर एंट्री में दिक्कत हो सकती है।

यूएई विजिट वीजा पर अनिवार्य शर्तें

पासपोर्ट और वीजा

पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैलिड होना चाहिए और विजिट वीजा भी पूरी तरह मान्य होना जरूरी है।

रिटर्न टिकट

अब रिटर्न टिकट दिखाना अनिवार्य है और वह उसी एयरपोर्ट की होनी चाहिए जहां से आप वापस जाएंगे।

स्टे डिटेल्स

होटल बुकिंग या जहां ठहरना है उसकी पूरी जानकारी अब चेक की जा रही है।

शो मनी जरूरी

एक या दो महीने के विजिट वीजा पर आने वालों के पास कम से कम 3000 से 6000 दिरहम होने चाहिए। यह रकम कैश या कार्ड किसी भी रूप में हो सकती है।

ALSO READ  UAE में कैंसल वीजा, न्यू वीजा, वीजा रिन्यूअल और जॉब चेंज की जानकारी 2024

डमी टिकट से बचें

डमी टिकट, अधूरी जानकारी या बिना पैसे के ट्रैवल अब किसी भी नेशनलिटी के लिए नहीं चलेगा। ऐसे मामलों में एयरपोर्ट पर रोक लग सकती है।

ALSO READ: UAE Visit Visa to Work Visa Scam: विजिट वीजा से वर्क वीजा के नाम पर हो रहा बड़ा फ्रॉड

Leave a Comment