सऊदी अरब में Labor Law में बड़े बदलाव, कर्मचारियों को मिलेंगे नए फायदे

सऊदी में मजदूरों के लिए बड़ी राहत

सऊदी अरब ने अपने यहां काम करने वाले लोगों के लिए कई अच्छे फैसले लिए हैं। मानव संसाधन मंत्रालय ने Labor Law में भारी बदलाव किए हैं। कुल 38 पुराने नियमों में सुधार हुआ है और 2 नए नियम भी जुड़े हैं।

अब अगर किसी के भाई या बहन की मौत होती है तो उसे 3 दिन की पेड़ छुट्टी मिलेगी। महिलाओं के लिए Maternity Leave बढ़ाकर 12 हफ्ते कर दी गई है, जो पहले कम थी।

सबसे अच्छी बात यह है कि अब ओवरटाइम काम करने वाले लोग चाहें तो पैसे की जगह एक्स्ट्रा छुट्टी भी मांग सकते हैं। बस मालिक को मानना पड़ेगा। प्रोबेशन पीरियड भी अब 180 दिन का हो गया है। ये सब कदम मजदूरों की जिंदगी आसान बनाने के लिए उठाए गए हैं।

ALSO READ  HONOR Magic8 Pro vs Samsung Galaxy S25 Ultra, सऊदी अरब में कौन सा फोन बेहतर

Leave a Comment