Multiple Trip Exit Permit अब मिलेगा, एक बार परमिशन फिर बार-बार बाहर जा सकेंगे

कुवैत में यात्रा अब और आसान

कुवैत के पब्लिक अथॉरिटी फॉर मैनपावर यानी PAM ने एक शानदार सुविधा शुरू की है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले विदेशी कामगारों के लिए अब Multiple Trip Exit Permit मिलेगा। यह बहुत बड़ी राहत है।

इस Multiple Trip Exit Permit की खासियत यह है कि एक बार मालिक से परमिशन मिलने के बाद आप तय समय के अंदर कई बार देश के बाहर जा सकते हैं। हर बार नया एग्जिट परमिट नहीं लेना पड़ेगा। पहले हर यात्रा के लिए अलग से अनुमति चाहिए होती थी।

यह सुविधा Ashal पोर्टल और Sahel ऐप पर डिजिटल तरीके से उपलब्ध है। अब ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। Multiple Trip Exit Permit से कामगारों को अपने देश आने-जाने में आसानी होगी। परिवार से मिलने या जरूरी काम के लिए यात्रा करना अब बहुत सरल हो गया है। यह कदम प्रशासनिक परेशानियों को कम करेगा और समय बचाएगा।

ALSO READ  Kuwait में घरेलू कामगारों की भारी कमी काला बाजार बनने की आशंका

Leave a Comment