Saudi में प्रवासी कामगारों को हज पर चार दिन की छुट्टी

हज के मौके पर छुट्टियों की घोषणा

SAUDI: सऊदी अरब की मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स एंड सोशल डेवलपमेंट ने एक अहम फैसला लिया है। देश में निजी कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले प्रवासी कामगारों को 5 जून (9 जिल हज) से चार दिन की छुट्टियाँ दी जाएंगी।

मंत्रालय ने सभी कंपनियों और कफीलों को निर्देश दिया है कि सऊदी के लेबर आर्टिकल 24 का पालन करते हुए ये छुट्टियाँ पूरी दी जाएं।

साप्ताहिक छुट्टियों में नहीं होगी गिनती

यह छुट्टियाँ अलग से दी जाएंगी, यानी इसमें आपकी सामान्य वीकली छुट्टियाँ शामिल नहीं होंगी।

अगर किसी कर्मचारी को हर हफ्ते शुक्रवार की छुट्टी मिलती है, तो 5 जून को गुरुवार से छुट्टी शुरू होगी, लेकिन शुक्रवार की छुट्टी गिनी नहीं जाएगी। इसके बाद तीन और दिन की छुट्टी मिलेगी।

इसी तरह, अगर किसी कंपनी में शुक्रवार और शनिवार की दो दिन की छुट्टी मिलती है, तो ये दोनों दिन भी हज की छुट्टियों में नहीं जोड़े जाएंगे। यानी कुल मिलाकर चार अतिरिक्त छुट्टियाँ मिलेंगी।

कंपनियों को सख्त निर्देश

सरकार ने सभी नियोक्ताओं से कहा है कि वे अपने कर्मचारियों को पूरी चार दिन की छुट्टी दें, न कि वीकली ऑफ के साथ जोड़कर उन्हें कम करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी हो सकती है।

ALSO READ  Ajmer Sharif Dargah Me Shahrukh Khan के साथ क्या हुआ? चादर चढ़ाने गए Sharukh Khan

हज जैसे पवित्र अवसर पर प्रवासी कामगारों को सुकून और आराम मिल सके, इसके लिए यह फैसला बेहद स्वागत योग्य है।

Leave a Comment