थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव बढ़ा: INDIA और अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया सतर्क

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव, भारत ने दी यात्रा चेतावनी

INDIA: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव तेज़ी से बढ़ रहा है। इस विवाद को देखते हुए भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और चीन ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

भारत सरकार ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात में भारतीय नागरिक थाईलैंड और कंबोडिया की यात्रा से बचें। अगर बहुत जरूरी न हो, तो इस समय इन देशों का सफर न करें।

सरहद पर हालात अस्थिर हैं और किसी भी समय टकराव और बढ़ सकता है। इसी वजह से भारत सरकार ने यह चेतावनी जारी की है ताकि भारतीय लोग सुरक्षित रहें और किसी परेशानी में न फंसे।

सरकार लगातार स्थिति पर नज़र रख रही है और जरूरत पड़ने पर नई जानकारी भी जारी करेगी।

ALSO READ  The empire of piracy has spread all over the world know how big a danger it is for the common people Gulf India News

Leave a Comment