Kuwait News: कुवैत मिनिस्ट्री ऑफ मैन पावर का नया अभियान: डोमेस्टिक वर्कर्स के अधिकार

Kuwait Ministry of Manpower की तरफ से एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बताया यह जा रहा है कि कुवैत के अंदर जितने भी डोमेस्टिक वर्कर काम कर रहे हैं, उनके जिम्मेदारियों के बारे में उनको बताया जा रहा है कि वो अपना काम जिम्मेदारी से करें। साथ ही उनके जो अधिकार हैं, अगर उन्हें कफील (sponsor) नहीं देता है तो वो जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। मिनिस्ट्री की तरफ से उनके जो भी अधिकार हैं, वो दिलाए जाएंगे।

डोमेस्टिक वर्कर्स के लिए जॉब ट्रांसफर का अधिकार

यहां तक कि अगर डोमेस्टिक वर्कर अपनी जॉब ट्रांसफर लेना चाहता है तो उसको ट्रांसफर भी दिया जाएगा। अगर उसका कफील (sponsor) उसके अधिकार नहीं दे रहा है, यानी जो डोमेस्टिक वर्कर अपने कफिल (sponsor) के साथ काम कर रहा है, और वह उसको उसका अधिकार नहीं दे रहा है, तो वह जाकर मिनिस्ट्री में शिकायत कर सकता है। मिनिस्ट्री की टीमें जांच करेंगी, और अगर देखा जाएगा कि वाकई में कफील (sponsor) वर्कर के साथ अन्याय कर रहा है, उसके साथ गलत कर रहा है, उसका अधिकार उसको नहीं दे रहा है, तो यहां पर कहा जा रहा है कि मिनिस्ट्री की टीमें जो होंगी वो उस वर्कर को कई तरीके के ऑप्शन देंगी।

ALSO READ  Realme P4 Lite 4G India Launch: 6300mAh बैटरी और Pulse Light Design के साथ बजट किंग आ गया

डोमेस्टिक वर्कर्स के लिए अन्य विकल्प

अगर वो अपने देश जाना चाहता है तो उसको देश भी भेजा जाएगा, या फिर अगर वो किसी दूसरी जगह ट्रांसफर लेना चाहता है, तो उसे ट्रांसफर भी दिया जाएगा। इस तरीके का Kuwait के अंदर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एक जागरूकता फैलाई जा रही है। कहा यह जा रहा है कि Kuwait के अंदर जितने भी डोमेस्टिक वर्कर्स हैं या कफील (sponsors) हैं, वो एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें।

conclusion

इस अभियान के माध्यम से Kuwait Ministry of Manpower यह सुनिश्चित कर रही है कि डोमेस्टिक वर्कर्स के अधिकार सुरक्षित रहें। अगर किसी डोमेस्टिक वर्कर को उसके अधिकार नहीं मिल रहे हैं, तो वो मिनिस्ट्री में शिकायत कर सकते हैं और उन्हें उचित सहायता प्राप्त होगी।

Leave a Comment