Saudi एंटी करप्शन अथॉरिटी ‘Nazaha’ की रिपोर्ट: 1076 छापेमारी और 158 गिरफ्तार

एंटी करप्शन अथॉरिटी नजहा की रिपोर्ट

Saudi एंटी करप्शन अथॉरिटी “Nazaha” ने जनवरी महीने की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न इलाकों में 1076 छापेमारी की गई, जिनमें से 158 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोग मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ और अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों से जुड़े थे। इन लोगों पर भ्रष्टाचार, पावर के गलत इस्तेमाल और रिश्वत लेने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर ने 23 जनवरी से 29 जनवरी 2025 तक की एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में लगभग 40,000 अवैध प्रवासियों के दस्तावेज संबंधित दूतावासों को भेजे गए हैं ताकि उनके पेपर तैयार कर उन्हें डिपोर्ट किया जा सके।

सऊदी अरब में हाल ही में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। सिर्फ एक हफ्ते में 10,295 अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है।

गिरफ्तारी और आरोप

सऊदी अरब के अलग-अलग इलाकों में 2564 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें –

  • 1388 लोग ऐसे थे जिनके पास इकामा (वर्क परमिट) नहीं था या उनका इकामा एक्सपायर हो चुका था।
  • 4668 लोग अवैध तरीके से सऊदी अरब में दाखिल हुए थे।
  • 303 लोग ऐसे थे जिनके इकामा पर लिखे गए कार्य से अलग कोई और काम कर रहे थे।
ALSO READ  पूर्व तट रक्षक प्रमुख के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मामला, धोखाधड़ी और साजिश के आरोप

इन सभी गिरफ्तार लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा, उन्हें जेल की सजा होगी और फिर डिपोर्ट किया जाएगा।

अवैध प्रवासियों को मदद देने वालों पर कार्रवाई

इसके अलावा, 18 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो अवैध प्रवासियों को अपनी गाड़ी से ट्रांसपोर्ट की सुविधा दे रहे थे, उन्हें रहने की जगह दे रहे थे या अपने यहां काम पर रखे हुए थे।

सऊदी कानून के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी भी अवैध प्रवासी को काम पर रखता है, ट्रांसपोर्ट की सुविधा देता है या रहने की जगह प्रदान करता है, तो उसे 15 साल की जेल और 10 लाख रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Comment