Bharat: बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल जानिए प्रमुख मांगे

Bharat: देशभर के बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने 24 और 25 March को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। अगर आपका भी बैंकों में कामकाज रहता है, तो आपको इस हड़ताल की जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि इन दिनों Bank बंद रहेंगे।

हड़ताल का कारण

बैंक कर्मचारी लंबे वक़्त से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन Indian Bank एसोसिएशन (IBA) के साथ बातचीत विफल रहने के बाद, यूनियनों ने हड़ताल का फैसला लिया है।

Bharat बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल जानिए प्रमुख मांगे

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह

बैंक कर्मचारी चाहते हैं कि पहला और तीसरा शनिवार भी अवकाश घोषित किया जाए, जिससे सप्ताह में सिर्फ पांच दिन बैंक खुले रहें।

रिक्त पदों पर भर्ती

देशभर के बैंकों में कई पद खाली पड़े हैं। कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द भर्ती की जाए, ताकि काम का दबाव कम हो।

आउटसोर्सिंग बंद हो

Banking Sector में आउटसोर्सिंग पर रोक लगाई जाए और स्थायी कर्मचारियों की भर्ती बढ़ाई जाए।

सुरक्षा और श्रम सुधार

बैंक कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही, अनुचित श्रम प्रथाओं पर रोक लगे और Overtime के नियम स्पष्ट हों।

पेंशन योजना में सुधार

ALSO READ  महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा: Mamta Kulkarni ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरी कहानी

Union Bank की मांग है कि पेंशन अपडेशन किया जाए और महंगाई भत्ता (DA) को परिभाषित लाभ पेंशन में शामिल करने का विकल्प दिया जाए।

आगे की स्थिति

अगर सरकार और बैंक प्रबंधन वक़्त रहते कोई हल नहीं निकालते, तो यह हड़ताल Banking Services पर बड़ा असर डाल सकती है। अब देखना यह है कि सरकार इस मामले पर क्या कदम उठाती है।

1 thought on “Bharat: बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल जानिए प्रमुख मांगे”

Leave a Comment