Saudi Jawazat ने Visa Expired लोगों को राहत दी, 18 April तक निकलें या बढ़ाएं

सऊदी में वीजा खत्म होने वालों को बड़ी राहत

सऊदी अरब के Saudi Jawazat ने एक बड़ा ऐलान किया है। जो लोग फैमिली विजिट वीजा, उमरा वीजा या किसी दूसरे विजिट वीजा पर सऊदी में हैं और उनका वीजा खत्म हो गया है उन्हें राहत दी गई है।

फ्लाइट न मिलने या मौजूदा हालात की वजह से जो लोग नहीं जा पाए, उन पर अभी कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। Saudi Jawazat ने कहा है कि वो अपना टिकट बुक करें और 18 अप्रैल से पहले सऊदी से निकल जाएं।

अगर किसी का वीजा खत्म होने वाला है और टिकट नहीं मिल रहा तो Saudi Jawazat की फीस देकर और इंश्योरेंस लेकर 18 अप्रैल तक वीजा बढ़ा भी सकते हैं। लेकिन याद रखें, यह राहत सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनका वीजा 25 फरवरी 2026 के बाद खत्म हुआ है। इससे पहले वीजा खत्म हो गया तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

ALSO READ  Kuwait सरकार का नया वीजा कानून: 6 महीने बाहर रहने पर वीजा रद्द

Leave a Comment