कुवैत में वीजा ट्रांसफर की अस्थायी छूट
कुवैत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। Visa Transfer Kuwait में जिन वर्कर्स पर पाबंदी थी कि वे अपने सेक्टर से दूसरे सेक्टर में ट्रांसफर नहीं ले सकते, उन्हें अब टेंपरेरी छूट दे दी गई है।
यह कानून 1 मई से लागू हुआ है और 30 जून तक चलेगा। इस दौरान Visa Transfer Kuwait करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। किन सेक्टर के लिए यह छूट है? छोटी-मोटी कंपनियों में काम करने वाले, एग्रीकल्चर यानी खेतीबाड़ी का काम करने वाले, पशुपालन में यानी जानवरों की देखभाल करने वाले, और फिशिंग यानी मछली पकड़ने का काम करने वाले गैर मुल्की।
इन सभी सेक्टर के वर्कर्स अब Visa Transfer Kuwait कर सकते हैं किसी दूसरे सेक्टर या कंपनी में। यह कुवैत सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। जो भी प्रवासी कामगार इन फील्ड में काम कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छी खबर है। 30 जून तक यह मौका है, तो जल्दी करें।