UAE Visa Update: Inside UAE के Approvals आने लगे, Visit Visa की Mixed स्थिति

यूएई वीजा में सकारात्मक बदलाव

UAE Visa Update में कल से कुछ पॉजिटिव चीजें सामने आई हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि Inside UAE के वीजा अप्रूवल आने शुरू हो गए हैं। जो लोग यूएई के अंदर मौजूद थे और Company to Company Transfer, Visa Change या Family Visa के लिए अप्लाई किया था, उनके अप्रूवल आज आने शुरू हो गए हैं। यह UAE Visa Update सिर्फ सुनी-सुनाई बात नहीं है, बल्कि अप्रूवल देखे गए हैं। Inside UAE कोई भी तरह का Visa Change, Extension या Family Visa लगाना चाहते हैं तो जो On Process दिख रहा था वह अब Approve हो रहा है।

अब Outside UAE की बात करें तो Visit Visa की UAE Visa Update मिक्स्ड है। कुछ परसेंटेज में विजिट वीजा आ रहे हैं। पूरी तरह बंद नहीं है लेकिन पूरी तरह चालू भी नहीं। कुछ दिन पहले सिस्टम अपडेट हो रहा था। आज बहुत सारे Visit Visa और Company Entry Visa अप्लाई हुए हैं। लेकिन 10-15 में से सिर्फ एक अप्रूव हो रहा है। बाकी On Process, Reject या कुछ नहीं दिख रहा है।

ट्रैवल के बारे में अगर Entry Permit है तो पहले कंपनी से बात करें। क्योंकि अगर कंपनी Crisis Time में हायर नहीं कर पा रही है तो आना फिजूल होगा। फ्लाइट टिकट को Postpone या Refund करवा सकते हैं। Expired Residence Visa वालों को अब Special Permit चाहिए क्योंकि 31 March की छूट खत्म हो गई। यह UAE Visa Update फिलहाल की स्थिति बताता है।

ALSO READ  Uttar Pradesh के मदरसों की जांच एटीएस के रडार पर श्रावस्ती जिले में 192 अवैध मदरसे जांच के घेरे में

Leave a Comment