1000 से ज्यादा पेशों में परीक्षा अनिवार्य: Saudi Skill Verification Program India में बड़ा बदलाव

सऊदी वीजा चाहिए तो पहले पास करें परीक्षा, SVP का दायरा बढ़ा

Saudi Skill Verification Program India के तहत सऊदी अरब ने अब 1,000 से अधिक तकनीकी व्यवसायों में कौशल परीक्षा अनिवार्य कर दी है। यह नियम उन भारतीय कामगारों पर लागू होगा जो सऊदी वीजा लेना चाहते हैं या इकामा नवीनीकरण कराना चाहते हैं।

किन पेशों पर होगा असर

दरअसल, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और वेल्डर के अलावा निर्माण और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कामगारों को भी अब सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों परीक्षाएं देनी होंगी।

क्यों लाया गया यह प्रोग्राम

सऊदी अरब का मकसद है कि सिर्फ कुशल और प्रशिक्षित कामगार ही देश में प्रवेश करें। बिना कौशल वाले श्रमिकों की एंट्री रोकना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

अभी क्या करें

फिलहाल सऊदी जाने की तैयारी कर रहे कामगार SVP परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और नजदीकी टेस्टिंग सेंटर से संपर्क करें।

ALSO READ  Saudi Arabia New Lebur Low: सऊदी अरब में नौकरियों पर नया कानून लागू

Leave a Comment