Saudi Arabia Work Permit Renewal Rule: इकामा रिन्युअल के लिए अब रूम रजिस्ट्रेशन जरूरी

नया नियम क्या है?

Saudi Arabia में अब वर्क परमिट रिन्युअल (इकामा) से पहले रूम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार चाहती है कि हर वर्कर को रहने के लिए उचित जगह और सुविधाएं मिलें।

रूम रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी?

Saudi Arabia Work Permit Renewal Rule इकामा रिन्युअल के लिए अब रूम रजिस्ट्रेशन जरूरी

  • कई कंपनियाँ वर्करों को रिहाइश नहीं देतीं या एक कमरे में बहुत से लोगों को रखती हैं।
  • नया कानून कंपनियों को बाध्य करता है कि वे हर कर्मचारी के कमरे का रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन में कमरे का पता और उसमें रहने वालों की संख्या शामिल होनी चाहिए।

वर्कर को क्या करना होगा?

  • वर्कर को खुद कुछ नहीं करना है।
  • कंपनी ही रजिस्ट्रेशन कराएगी और फिर वर्क परमिट रिन्युअल होगा।
  • अगर रिन्युअल में देरी हो रही है, तो रूम रजिस्ट्रेशन की जांच जरूरी है।

सरकार का उद्देश्य

यह नियम श्रमिकों को बेहतर रिहाइश देने और ओवरक्राउडिंग रोकने के लिए लागू किया गया है।

ALSO READ  रियाद किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट में आग लगाई गई: Riyadh Airport

Leave a Comment