LPG Cylinder Price Hike 2026 से नया साल महंगा
नए साल की शुरुआत के साथ ही LPG Cylinder Price Hike 2026 का असर दिखने लगा है। 1 जनवरी 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत यह है कि 14.2 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।
तेल कंपनियों के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब ₹111 महंगा हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत अब ₹1691.50 हो गई है, जो जून 2025 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। दिसंबर 2025 में यही सिलेंडर ₹1580.50 में मिल रहा था।
कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में कीमत बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ सकता है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में इन दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी अप्रैल 2025 के स्तर पर बनी हुई हैं। 1 दिसंबर के अनुसार दिल्ली में दाम ₹853, मुंबई ₹852, कोलकाता ₹879 और चेन्नई ₹868 हैं।
ALSO READ: Cigarette Price Hike:1 फरवरी से सिगरेट होगी महंगी, ₹20 वाली सिगरेट अब कितने में मिलेगी?