India ने 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कीं, West Asia में तनाव के चलते

भारत से West Asia की फ्लाइट बंद

भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। West Asia में बढ़ते तनाव और हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते 1221 उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। यह बहुत बड़ी संख्या है।

एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी बड़ी एयरलाइनों ने West Asia के लिए अपनी सर्विस रोक दी है। हालात सामान्य नहीं हैं, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा।

सरकार वैकल्पिक रास्तों से फ्लाइट चलाने की कोशिश कर रही है लेकिन फिलहाल बहुत सारे यात्री फंस गए हैं। West Asia जाने वालों को दिक्कत हो रही है। अब यह भी डर है कि हवाई किराया बढ़ सकता है क्योंकि डिमांड ज्यादा है और फ्लाइट कम। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जैसे ही हालात सुधरेंगे फ्लाइट दोबारा शुरू हो जाएंगी।

ALSO READ  Mohammed Shami and Sania Mirza: वायरल एआई फोटो और अफवाहें

Leave a Comment