कुवैत के बैंक पूरी तरह खुल गए
Kuwait Banks की तरफ से बड़ी अपडेट आई है। कुवैत के सभी बैंक अब 100 फीसदी काम शुरू कर चुके हैं। जैसा कि आप जानते हैं, लगातार कुवैत पर हमले हो रहे थे। इसकी वजह से सभी बैंक पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे थे।
कुछ Kuwait Banks में काम चल रहा था तो कुछ बंद-बंद चल रहे थे। लेकिन अब सभी तरह के लेनदेन और बैंक पूरी 100 फीसदी कैपेसिटी के साथ काम कर रहे हैं। यह अच्छी अपडेट है कि अब नॉर्मल तरीके से Kuwait Banks में कामकाज शुरू हो गया है।
इसके अलावा Kuwait Airways ने ऐलान किया है कि ढाका यानी बांग्लादेश के लिए फ्लाइट फिर से शुरू हो रही है। यह 24 अप्रैल से शुरू होगी। लेकिन यह फ्लाइट कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नहीं बल्कि दम्माम से उड़ान भरेगी। दम्माम से ढाका के लिए Kuwait Airways की फ्लाइट शुरू होगी। बांग्लादेशी लोग इससे सफर कर सकते हैं।